Advertisement

पैसेंजर ट्रेन परिचालन के दौरान चालक की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में इलाज

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। पूर्व मध्य रेलवे धनबाद रेल मंडल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन (गोमोह) से चोपन जाने वाली अप सवारी ट्रेन के चालक की तबीयत 17 नवंबर को अचानक बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन में बिगड़ गई। चालक आर के नायक की तबीयत खराब को देखते हुए बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन प्रबंधक शैलेश कुमार ने एंबुलेंस बुलवाया और चालक को डीवीसी के स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेलवे अस्पताल रेफर कर दिया।

बताया जाता है कि चालक की तबियत बिगड़ने के कारण स्टेशन पर खड़ी सवारी ट्रेन लगभग आधा घंटा के बाद मालवाहक ट्रेन के चालक को खड़ी सवारी गाड़ी को ले जाने का जिम्मा सौंप कर रवाना किया गया। इस बावत रेल अधिकारियों ने बताया कि उक्त चालक धनबाद रेल मंडल गोमोह बड़काकाना रेल रूट में प्रत्येक दिन चलने वाली उक्त सवारी ट्रेन को गोमोह से लेकर चोपन के लिए निकले थे। इस दौरान चालक नायक की तबियत अचानक बिगड़ने लगी तथा उसी अवस्था में चालक ने हिम्मत दिखाते हुए किसी तरह गाड़ी को बोकारो थर्मल स्टेशन तक लाने में कामयाब रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *