Advertisement

तेज रफ्तार सवारी वाहन पेड़ से टकराया, चालक गंभीर रुप से घायल

विजय कुमार साव/गोमिया (बोकारो)। तेज रफ्तार एक सवारी वाहन पेड़ से टकरा गया, जिससे वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बेहतर इलाज के लिए उसे हजारीबाग भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के अति सुदूरवर्ती क्षेत्र चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के टेहरवा पानी टंकी के समीप 9 नवंबर को तेज रफ्तार सवारी वाहन क्रमांक-JH02M/4260 सड़क किनारे पेड़ मे टकरा गई, जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए। वहीं इस घटना में वाहन चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के संबंध मे बताया जाता है कि 9 नवंबर की दोपहर चतरोचट्टी-सीधाबारा मुख्य सड़क में हुरलुंग की ओर से खाली टाटा सवारी वाहन JH02M/4260 चतरोचट्टी की तरफ जा रही थी। जिसका चालक तिसकोपी रहिवासी अनिल कुमार था। जो हजारीबाग जिला के हद में विष्णुगढ से गाड़ी की सर्विसिंग कराकर वापस अपने घर तिसकोपी लौट रहा था।

तभी वह सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। जिसमें चालक अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे चतरोचट्टी पंचायत के मुखिया महादेव महतो सहित स्वजनों व स्थानीय रहिवासियों द्वारा बेहतर ईलाज के लिए हजारीबाग भेजा गया है। फिलहाल चतरोचट्टी थाना पुलिस वाहन को कब्जे मे लेकर छानबीन मे जुटी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *