निर्दलीय प्रत्याशी ने चलाया जोरशोर से जंनसंपर्क अभियान
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। गिरिडीह लोकसभा चुनाव में सुशासन दल समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी डॉ उषा सिंह का जंनसंपर्क अभियान क्षेत्र में जोरशोर से चल रहा है। उमस भरी गर्मी में निर्दलीय प्रत्याशी डॉ सिंह का तुफानी चुनावी दौरा तेजी से चल रहा है। मतदाताओं तक प्रत्याशी और कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं और अपनी बातों को रख रहे हैं।
इसी क्रम में 17 मई को गिरिडीह लोक सभा क्षेत्र में सैकड़ो रैयतों, विस्थापितों ने निर्दलीय प्रत्याशी डॉ सिंह को जन समर्थन देने को लेकर आगे आये। प्रत्याशी ने सभी को भरोसा दिलाया कि रैयतो, विस्थापितों की समस्या कई सालों से चलती आ रही है, लेकिन अभी तक इसका निदान नहीं निकाला जा सका है।
इस मामले में जनप्रतिनिधियों का रवैया भी उदासीन है। विस्थापितों को न तो आज तक रोजगार मिला, न ही मुआवजा और पुनर्वास। विस्थापितों को हक और अधिकार लेने के लिए संघर्ष मंजूर है। उन्होंने कहा कि जीत के बाद एक सांसद के रूप में इनकी आवाज को सदन में रखूंगी और हक भी दिलाउंगी।
वकीलों से मांगा सहयोग और समर्थन
निर्दलीय प्रत्याशी डॉ उषा सिंह ने गिरिडीह बार एसोसिएशन कार्यालय पहुंचकर एसोसिएशन के सदयों से समर्थन और सहयोग मांगा। प्रत्याशी ने अपने एजेंडे को उनके समक्ष रखा और उनकी परेशानियों को भी जाना। एसोसिएशन के सदस्यों ने भरपूर समर्थन का आश्वासन दिया।
वहीं, गिरिडीह के चुनावी दौरा के दौरान डुमरी चौक पर समर्थको ने डॉ सिंह का भव्य स्वागत माला व पुष्प गुच्छ देकर किया। इस दौरान उपस्थित जनों ने उनके समर्थन में नारे लगाये। इस अवसर पर सुशासन दल के अध्यक्ष रामकिंकर पांडेय, मिथुन चंद्रवंशी समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण व् शहरी क्षेत्र के रहिवासी मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply