रिंग बांध निर्माण के लिए 84 करोड़ का डीपीआर तैयार, 9.37 कि.मी. होगी लंबी
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर अंचल के गंगाजल से बल्ली टोला- नजरमीरा- सबलपुर चारों पंचायत से हरिहरनाथ तक रिंग बांध का निर्माण होगा। इसके लिए कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्तारण प्रमंडल छपरा को डीपीआर तैयार कर मुख्य अभियंता के यहां टेक्निकल अप्रूवल के लिए भेजने का आदेश दिया गया है। रिंग बांध का निर्माण हेतु 84 करोड़ रुपए का डीपीआर तैयार किया गया है, जिसकी लंबाई 9.37 किलोमीटर होगी।
उपरोक्त जानकारी 16 सितंबर को सोनपुर के आरजेडी विधायक डॉ रामानुज प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि रिंग बांध निर्माण के लिए टेक्निकल अप्रूवल के लिए डीपीआर तैयार किया गया है। बताया कि बीते 12 सितंबर को उन्होंने बिहार के अपर मुख्य सचिव, जल संसाधन विभाग से मिलकर सबलपुर में हो रहे कटाव एवं बिहार विधानसभा में मंत्री द्वारा रिंग बांध निर्माण के लिए प्राप्त आश्वासन से अवगत कराया था, जिसके परिणामस्वरूप गंगाजल से बल्ली टोला- नजरमीरा-सबलपुर चारों पंचायत होते हुए हरिहरनाथ तक रिंग बांध निर्माण के लिए कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्तारण प्रमंडल छपरा को डीपीआर तैयार कर मुख्य अभियंता के यहां टेक्निकल अनुमोदन (अप्रूवल) के लिए भेजने का आदेश दिया गया।
विधायक ने बताया कि रिंग बांध का निर्माण के लिए 84 करोड़ रुपए का डीपीआर तैयार किया गया है।जिसकी कुल लंबाई 9.37 किलोमीटर होगी। हालांकि, विधायक के इस बयान पर अभी रिंग बांध आंदोलनकारियों को विश्वास नहीं है। आंदोलनकारियों ने आगामी 18 सितंबर को सोनपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में रिंग बांध निर्माण की मांग को लेकर सामूहिक रूप से धरना – प्रदर्शन का निर्णय लिया है।
![]()













Leave a Reply