Advertisement

विभागिय स्तर पर ऑक्सीजन प्लांट में सुधार लाने का प्रयास जारी-डॉ मुंडा

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। कोरोना के कहर से रहिवासियों को बचाने के लिए झारखंड सरकार प्रयत्नशील रही है। सरकार के दिशा निर्देश एवं आवश्यकता के अनुसार पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में सारंडा क्षेत्र के रुतागुदू चिकित्सा केन्द्र में ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया था।

यह ऑक्सीजन प्लांट काफी कारगर रहा एवं सुविधानुसार मरीज के बेड तक उत्पादित ऑक्सीजन पाईप द्वारा पहुँचाने की प्रक्रिया महीनो जारी रही।

लेकिन, इसमें खराबी आने के उपरांत अभी तक इसमे सुधार नहीं की गई है। परिणाम स्वरूप ऑक्सीजन की अकस्मात समस्या क्षेत्र में बनती दिख रही है। इस संदर्भ में क्षेत्र के पीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ हरेन्द्र सिंह मुंडा के अनुसार रुतागुटू पीएचसी सेन्टर में मरीजों की अच्छी सुविधा हेतु ऑक्सीजन प्लांट कोरोना कार्यकाल में लगाई गई थी।

यह ऑक्सीजन प्लांट विगत छह माह से खराब चल रहा है। इसके पुनः चालू करने हेतु टेक्नीकल टीम ने मुआयना व जांच कर विभागिय स्तर पर की जा चुकी है। लेकिन, अभी तक इसमें सुधार नही हो पाई है। उन्होंने कहा कि इसे ठीक करने को लेकर निरंतर प्रयास जारी है। इस प्रकरण को लेकर जिला स्वास्थ्य कार्यालय में वार्ता व चर्चा की जा चुकी है। इसके सुधार व ठीक कराने हेतु निरंतर प्रयास जारी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *