एक्शन मोड में सीसीएल डीपी ने अधिकारी व् सीआईएसएफ के साथ की बैठक
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल के बेरमो में स्थित खदानों में अवैध कोयला कारोबार को लेकर सीसीएल प्रबंधन हरकत में आई है। सीसीएल के डायरेक्टर पर्सनल (डीपी) हर्षनाथ मिश्रा ने जिला के हद में बीएंडके क्षेत्र के आफिसर क्लब कारगली में बीएंडके, ढोरी, कथारा एवं गिरिडीह क्षेत्र के चारों महाप्रबंधक और सीआईएसएफ के साथ कोयला चोरी रोकने को लेकर 20 मार्च को एक महत्वपूर्ण बैठक की।
जानकारी के अनुसार बैठक के दौरान डीपी ने सीआईएसएफ तथा सीसीएल के उपरोक्त क्षेत्र के अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। बैठक में डीपी मिश्रा ने कहा कि कोलियरियों से कोयला चोरी रोकने को सीआइएसएफ के अधिकारी तथा जवान अलर्ट रहें। कहा कि देश के विकास के लिए कोयला बेहद जरूरी है। उत्पादित कोयले की सुरक्षा करना सीआइएसएफ के साथ ही प्रबंधन का भी दायित्व है। उन्होंने कहा कि कोलियरियों से निकलने वाले कोयले के कागजात की सही तरीके से जांच कर ही वाहनों को छोड़ा जाए। किसी प्रकार का संदेह होने पर सीआइएसएफ के जवान तुरंत प्रबंधन को सूचित करें। वहीं प्रबंधन त्वरित कार्रवाई करे।
इस अवसर पर डीपी ने उत्पादित कोयले की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही कोलियरियों से कोयला लेकर निकलने वाले वाहनों की जांच -पड़ताल की प्रक्रिया के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को सर्वर डाउन रहने की समस्या को दूर करने का निर्देश दिया, ताकि कोलियरियों की ऑनलाइन निगरानी करने में परेशानी न हो। साथ ही साथ कोयले की चोरी पर लगाम लगाई जा सके। कहा कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस द्वारा अवैध कोयला सुरंगों को बंद करने के लिए संयुक्त अभियान नियमित रूप से चलाए।

मौके पर उप सचिव (मानव संसाधन) अशोक कुमार, सीसीएल मुख्यालय रांची के मुख्य सुरक्षा अधिकारी (सीएसओ) मेजर मनीष राज, वरिष्ठ प्रबंधक मुख्यालय (सुरक्षा) कुमार गौरव, बीएंडके जीएम संजय कुमार झा, ढोरी क्षेत्र के महाप्रबंधक रंजय सिन्हा, कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार, गिरिडीह क्षेत्र के महाप्रबंधक गिरीश राठौड़, सीआईएसएफ यूनिट करगली के कमांडेंट आर.पी. सिंह, उप कमांडेंट गारा अभिलाष, कथारा क्षेत्र के विभागाध्यक्ष (एचआर) माधुरी मडके, ढोरी क्षेत्र के विभागाध्यक्ष (एचआर) कुमारी माला, बीएंडके क्षेत्र के विभागाध्यक्ष (सुरक्षा) दिनेश्वर माँझी, प्रबंधक (एचआर) पी एन सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply