Advertisement

जमसं की बैठक में दर्जनों असंगठित मजदूरों व् विस्थापितों ने ली सदस्यता

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के कथारा कोलियरी परियोजना कैंटीन में 10 जून को जनता मजदूर संघ (जमसं) द्वारा बैठक किया गया। बैठक में दर्जनों असंगठित मजदूर तथा क्षेत्र के विस्थापितों ने जमसं की सदस्यता ग्रहण की।

जानकारी के अनुसार कैंटीन परिसर में आयोजित बैठक में कथारा कोलियरी परियोजना प्रभावित विस्थापित एवं असंगठित श्रमिकों ने जमसं महामंत्री सिद्धार्थ गौतम के प्रति आस्था रखते हुए संघ में शामिल हुए। इस अवसर पर यूनियन नेता सह निवर्तमान क्षेत्रीय अध्यक्ष कमोद प्रसाद द्वारा कहा गया कि हाई पावर कमिटी द्वारा गठित मानदेय मजदूरों को दिलवाया जाएगा, वीटीसी ट्रेनिंग कराया जाएगा एवं सभी सुविधाओं से संबंधित कार्यों को कराने का प्रयास किया जाएगा। मौके पर कामोद प्रसाद, कथारा कोलियरी शाखा अध्यक्ष रामेश्वर चौधरी एवं सचिव कन्हैया राम द्वारा सभी शामिल साथियों को फुल व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया।

मौके पर प्रजय नाथ गिरि, रंजीत सिंह, मुरारी यादव, दीपक यादव, संजय यादव, विजय यादव, गुड्डू यादव, नरेश यादव, राजू महतो, विजय करमाली, राहुल कुमार महतो, सहदेव करमाली, कोमल साव, लखन महतो, प्रदीप यादव, खेमन यादव, हेमलाल गोप, सुरेश गिरि, दशरथ यादव व् अन्य कई गणमान्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *