Advertisement

दर्जनों लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का थामा दामन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। झारखंड मुक्ति मोर्चा फुसरो नगर समिति द्वारा बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के सुभाष नगर में 30 जुलाई को मिलन समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता फुसरो नगर अध्यक्ष मदन महतो ने की। समारोह के मुख्य अतिथि झामुमो स्पोर्ट्स विंग के बोकारो जिलाध्यक्ष भोलू खान उपस्थित थे।

मिलन समारोह में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए फुसरो नगर के दर्जनों युवाओं ने पार्टी का दामन थामा। झामुमो नेता प्रकाश नायक और जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में पार्टी में शामिल होने वालों में अंतु घासी, राम घासी, रवि घासी, चंदन घासी, अजय घासी, उपेंद्र घासी, बिशु घासी, रोहित घासी, आदि।

जितेंद्र घासी, विश्वनाथ घासी, राजकुमार नायक, कन्हैया मृग, अनूप घासी, पप्पू नायक, चंदन घासी, जिसु घासी, अजय कुमार, रवि कुमार, सिकन्दर कुमार, रंजीत, चिम्पू कुमार, अनिल कुमार, जागेश्वर घासी, सोनी देवी, मामिला देवी, गायत्री देवी, मुनिया देवी, ललिया देवी, मोहनी देवी, काजल देवी, राधिका देवी आदि शामिल हैं।

मौके पर उपरोक्त के अलावा झामुमो फुसरो नगर उपाध्यक्ष अनिल रजवार, महताब खान, रिंकू खान, सचिव दीपक महतो, हर्ष कुमार, कोषाध्यक्ष टेक नारायण महतो, मुन्ना ओरण, सूरज गिरी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *