अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण के जिलाधिकारी सह अध्यक्ष, जिला स्वास्थ्य समिति अमन समीर ने 10 फरवरी को छपरा सदर अस्पताल के नए मातृ शिशु अस्पताल भवन का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने पूरे परिसर के अंदर स्थित सभी भवनों के सुदृढ़ीकरण संबंधी कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जीर्ण-शीर्ण भवनों के मरम्मतीकरण अथवा नियमानुसार ध्वस्त करने के लिए कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल को निर्देश दिया।
जानकारी के अनुसार निरिक्षण के क्रम में अस्पताल परिसर के अंदर लगे सभी पानी टंकियों की जांच कर आवश्यक मरम्मति अथवा नियमानुसार ध्वस्त करने की कार्रवाई के लिए डीएम समीर ने कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल को भी आवश्यक निर्देश दिया। जिलाधिकारी समीर ने परिसर के अंदर सभी स्थायी -अस्थाई अतिक्रमण को भी अविलंब नियमानुसार हटाने का निर्देश छपरा सदर अनुमंडल पदाधिकारी को दिया।

महिला मरीजों एवं शिशुओं को अधिक से अधिक सुविधा प्रदान करने के परिप्रेक्ष्य में सिविल सर्जन को मातृ शिशु अस्पताल के अंदर सभी प्रक्रियाओं को पूर्ण रूप से ऑनलाइन करने तथा अधिक संख्या में चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
इसके साथ ही सिविल सर्जन को पूरे अस्पताल परिसर का नक्शा तैयार कर सभी नए भवनों तथा आवासीय भवनों को सुव्यवस्थित तरीके से निर्माण कराने के परिप्रेक्ष्य में कार्य योजना तैयार करने का निर्देश दिया गया, ताकि कार्य योजना के अनुसार रोगी कल्याण समिति के माध्यम से आवश्यक निर्माण कार्य कराया जा सके।
![]()













Leave a Reply