Advertisement

रामनवमी में डीजे पर भड़काऊ संगीत बजाने पर रहेगी पाबंदी-अनील कुमार यादव

प्रहरी संवाददाता/जमशेदपुर (झारखंड)। रामनवमी पर्व को लेकर पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में गुवा थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव ने 22 मार्च को एक भेंट में बताया कि गुवा के सभी अखाड़ों पर रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाई जाएगी।

थाना प्रभारी ने बताया कि इससे जुडे सभी सदस्यों एवं डीजे के मालिकों को सख्त निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि रामनवमी पर जुलूस में भड़काऊ संगीत नहीं बजाने का निर्देश सबों को दिया गया है। सबों को शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार को मनाने में प्रशासन पूर्णतः सहयोग देगी।

ज्ञात हो कि, शास्त्रों के अनुसार रामनवमी के दिन ही भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन को राम जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। श्रीराम के जन्म पर्व के कारण ही इस तिथि को  रामनवमी  कहा जाता है। भगवान राम को विष्णु का अवतार माना जाता है। अत: सबों को रामनवमी पूरे श्रद्धा, सम्मान एवं मिलजुल कर मनाया जाना चाहिए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *