Advertisement

दिव्यांग ट्रस्ट ने लॉटरी टिकट के जरिये महिलाओं को जोड़ने का बीड़ा उठाया

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली उत्तरी पंचायत बगीचा के निकट संचालित शिक्षा निसहाय दिव्यांग कल्याण ट्रस्ट की 9 फ़रवरी को सप्ताहिक बैठक आयोजित किया गया।

जानकारी के अनुसार आयोजित सप्ताहिक बैठक मे विभिन्न विकास के मुद्दे पर चर्चा करते लॉटरी टिकट के माध्यम से स्थानीय सहित दूर दराज की महिला सदस्यों को ट्रस्ट में जोड़ने का बीड़ा उठाया गया।

ट्रस्ट के संस्थापक सह अध्यक्ष अजित रविदास सहित मंचासीन पदेन प्रतिनिधि सावित्री देवी, अंजू देवी, कमली देवी, राजकुमार रजवार, संतोष रजवार, जीतेन्द्र घासी, सीता देवी आदि ने अपने उद्बोधन मे कहा कि दिव्यांग कल्याण ट्रस्ट को शशक्त बनाने के साथ ही इसमे जुड़े तमाम सदस्यों की प्रगति के लिए लॉटरी टिकट की विक्री से इससे होने वाली आर्थिक लाभ से ट्रस्ट को परिपक्व व स्वावलम्बी बनाने मे आसानी होगी।

मौके पर तेतरी देवी, छुटिआ देवी, जगनी देवी, मालती देवी, तिलकी देवी, पानो देवी, उर्मिला देवी, बुधनी देवी, बेबी देवी सहित दर्जनों महिला सदस्या उपस्थित थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *