प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार थाना क्षेत्र के अंगवाली उत्तरी स्कूल चौक रहिवासी मुकुंद महतो उर्फ मोकन का छोटा पुत्र 35 वर्षीय शुभकांत महतो बीते 17 सितंबर की अर्ध रात्रि से लापता हैं। लापता युवक अविवाहित व पांव से दिव्यांग बताया जा रहा है।
परिजनों के अनुसार बीते 17 सितंबर की अर्धरात्रि से ही वह घर से अचानक लापता है। परिवार वालों ने 18 सितंबर को प्रातः पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार एवं स्थानीय *जगत प्रहरी* प्रतिनिधि को इस आशय की जानकारी दी।
दोनों पैर से दिव्यांग शुभकांत के पिता मुकुंद ने बताया कि उसकी बिस्तर खाली देख बीते 17 सितंबर की देर रात्रि से दूसरे दिन 18 सितंबर के अपराह्न तक लगातार चारों तरफ खोजविन किया, पर उसका कहीं सुराग नहीं लग पाया। इसलिए दूसरे दिन अपराह्न इसकी लिखित सूचना पेटरवार थाना में देकर उसकी खोजबिन की मांग की गई है।
![]()













Leave a Reply