Advertisement

जिलाधिकारी ने किया लोक शिकायत के 9 मामलों की सुनवाई और समाधान

प्रहरी संवाददाता/सारण (बिहार)। सारण के जिलाधिकारी अमन समीर ने 6 सितंबर को जिला मुख्यालय छपरा स्थित अपने कार्यालय कक्ष में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 के तहत द्वितीय अपील में शिकायतों की सुनवाई की। उन्होंने यहां कई शिकायतों का त्वरित निवारण भी किया।

इस मौके पर जिलाधिकारी समीर ने कहा कि बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम- 2015 का सफल क्रियान्वयन प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी इसके लिए सजग, संवेदनशील तथा सक्रिय रहें।

जिलाधिकारी ने लोक शिकायत के कुल 9 मामलों की सुनवाई की, जिसमें एक मामले में अंतिम रूप से आदेश पारित किया गया तथा शेष 8 मामले में पूर्ण प्रतिवेदन के साथ अगली तिथि पर लोक प्राधिकार को उपस्थित होने का निर्देश दिया गया।

उन्होंने कहा कि लोक शिकायतों का ससमय तथा गुणवत्तापूर्ण निवारण अत्यावश्यक है। लोक प्राधिकारों को तत्परता प्रदर्शित करनी होगी। उन्होंने कहा कि बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम का सफल क्रियान्वयन प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सभी पदाधिकारी इसके लिए सजग, संवेदनशील तथा सक्रिय रहें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *