रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। जिला शिक्षा पदाधिकारी बोकारो जगरनाथ लोहरा ने पीएमश्री +2 उच्च विद्यालय कसमार का दौरा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार की टीम के विद्यालय निरीक्षण कार्यक्रम के आलोक में प्रधानाध्यापक फारुक अंसारी समेत सभी शिक्षक – शिक्षिकाओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
लोहरा ने कहा कि विद्यालय के लिए यह एक अभूतपूर्व मौका है कि अपने प्रदर्शन को बेहतर कर देश भर के विद्यालयों में अपना नाम दर्ज करवाएं। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक गण समन्वय बनाकर कार्य करें एवं केन्द्रीय टीम के दौरे के दौरान सर्वकुशल शैक्षणिक प्रणाली का प्रदर्शन करें।
मौके पर कसमार प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी प्रतिमा दास, कनीय अभियंता नीरज कुमार, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी अभिनव सिन्हा एवं विनय कुमार, विद्यालय के वरीय शिक्षक डॉ रणजीत कुमार झा, रामबाबू शुक्ल, डॉ अवनीश कुमार झा, अशोक कुमार रजवार, सीमा ठाकुर, नजरूल इस्लाम, नीलिमा बान सिंह, त्रिभुवन नाथ पांडेय, सुभाष चन्द्र ठाकुर समेत अन्य पदाधिकारी, शिक्षक एवं छात्र – छात्रा उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply