Advertisement

शनि देव मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा पूजा व् महाप्रसाद का वितरण

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो के सेक्टर 12 ए ई में निर्माणाधीन शनिदेव महाराज के मंदिर परिसर में बीते 13 सितंबर को श्रीगणेश पूजा समिति द्वारा भव्य पूजा अर्चना की गयी। शनिवार होने के कारण इस दिन संध्या बेला में श्रद्धालुओं द्वारा शनि देव महाराज का खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया गया।

जानकारी के अनुसार इस अवसर पर शनि देव मंदिर के पुजारी विवेक पांडेय द्वारा वैदिक मंत्रोचारण के साथ विधिवत शनि देव महाराज का पूजा अर्चना किया गया। मंदिर परिसर में स्थित शनि देव महाराज, श्रीगणेश भगवान, रामभक्त श्रीबजरंग बली, बाबा भोले बाबा, पीपल देव का पूजा अर्चना के उपरांत शनि देव महाराज का विशेष आरती किया गया, जिसमें नगर के सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

इस अवसर पर श्रीगणेश पूजा समिति द्वारा बताया गया कि शनिदेव महाराज का हर शनिवार को पूजा अर्चना व् खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया जा रहा है, जो प्रत्येक शनिवार को किया जायेगा। श्रीगणेश पूजा समिति अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि इस भव्य पूजा अर्चना और महाप्रसाद का वितरण में कमिटी के सदस्यों का काफी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। महाप्रसाद ग्रहण करने के लिए नगर के सैकड़ो भक्तगण शामिल हुए।

बताया कि इस पूजा को सफल बनाने में उनके साथ स्थानीय पत्रकार निर्मल महाराज, श्रीगणेश पूजा समिति के सदस्य राकेश कुमार, पंकज बाबा, चंदन कुमार, सुनील राज महतो, आशीष कुमार, मुकेश कुमार, गोलू कुमार, पवन कुमार, रमेश पांडेय, पुजारी विवेक पांडेय, शशि बाबा, अनुष्का कुमारी, सागर अभिनव लल्ला, डुग्गू आदि का सराहनीय सहयोग रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *