Advertisement

षिरजोन जनजातीय खेल महोत्सव समापन पर महिलाओं के बीच धोती-साड़ी का वितरण

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। षिरजोन जनजातीय खेल महोत्सव में नृत्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से 9 नवंबर को पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में गुवा में धोती और साड़ी का वितरण किया गया। यह वितरण कार्यक्रम जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सोनाराम सिंकु के प्रयास से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सलीम कुरैशी ने महिलाओं के बीच धोती-साड़ी का वितरण किया। इस पहल से जनजातीय समाज की महिलाओं में उत्साह देखा गया। ज्ञात हो कि षिरजोन जनजातीय खेल महोत्सव का आयोजन बीते 6 नवंबर से 9 नवंबर तक चार दिवसीय कार्यक्रम के रूप में किया गया था।

इसका समापन समारोह 9 नवंबर को नोवामुंडी प्रखंड के बड़ा बालजोड़ी गांव स्थित फुटबॉल मैदान में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि विधायक सोनाराम सिंकु थे। यह आयोजन जनजातीय संस्कृति, परंपरा, खेल भावना और सामुदायिक एकता का प्रतीक माना जा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *