एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में व्यवसायी संघ फुसरो द्वारा राम रतन हाई स्कूल ढोरी के समीप 17 नवंबर को छठव्रतियों के बीच कद्दू वितरण किया गया।
संघ के आर उनेश ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी छठव्रतियों के बीच लगभग 3 क्विंटल 15 किलो कद्दू वितरण किया गया। साथ ही आगामी 19 नवंबर को छठ मईया के डलिया में नारियल, फल व प्रसाद वितरण एवं 20 नवंबर की सुबह हिदुस्तान पुल छठ घाट पर आम के दातुन व दूध वितरण किया जाएगा।
मौके पर व्यवसायी दिलीप गोयल, दिनेश सिंह, डॉक्टर सुरेंद्र सिंह, महेंद्र चौधरी, संतोष श्रीवास्तव, अनिल गुप्ता, संजू बाबा, अशोक सिंह, अमर नाथ मिश्रा, बसंत राज, अश्वनी महतो, राजेश कुमार, विकास गिरी, राहुल आर्मी, अश्वनी देव आदि मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply