Advertisement

जमसं क्षेत्रीय कमिटी की बैठक में 500 नया सदस्य बनाने पर चर्चा

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में ऑफिसर कॉलोनी कथारा स्थित क्षेत्रीय आवासीय कार्यालय में 19 नवंबर की संध्या जनता मजदूर संघ क्षेत्रीय स्तर की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कथारा क्षेत्र के जिसमें संगठन में कटे सदस्यता की समीक्षा की गई एवं अगले वर्ष 500 नया सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया।

अध्यक्षता कर रहे जमसं कथारा क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष रीतलाल महतो ने जमसं की संगठनात्मक मजबूती पर बल दिया। जबकि क्षेत्रीय अध्यक्ष कामोद प्रसाद ने आपसी एकता बनाये रखने तथा विवादों से दुर रहने की सलाह दी। साथ हीं कहा कि जमसं का मुख्य उद्देश्य मजदूर हित से जुड़ा हैं, इसलिए हम सभी का दायित्व हैं कि मजदूर साथियों के कल्याणार्थ अपने लक्ष्य को प्राप्त क्रेन।

बैठक का संचालन जमसं जारंगडीह कोलियरी परियोजना शाखा अध्यक्ष अरविन्द कुमार ओझा द्वारा किया गया। क्षेत्रीय स्तर की बैठक में महाप्रबंधक कार्यालय शाखा अध्यक्ष अमित कुमार सिंह, सचिव दीपक रंजन, कथारा वाशरी परियोजना शाखा अध्यक्ष धनेश्वर यादव, सचिव चेतलाल महतो, कथारा कोलियरी परियोजना शाखा अध्यक्ष रामेश्वर चौधरी, सचिव कन्हैया राम, रीजनल स्टोर शाखा अध्यक्ष नर बहादुर एवं सचिव मनीष अंबष्ट, गोविंदपुर परियोजना शाखा सचिव निखिल मिश्रा, गोविंदपुर फेस टू परियोजना शाखा सचिव गणपति, स्वांग वाशरी परियोजना के राम सागर सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह, सुनिल कुमार मेहरा, चन्दन बहादुर, बसंत, शत्रुध्न राय, दशरथ यादव, सुरेश गिरि, हेमलाल यादव, बिनोद यादव, मुस्तकीम, गुड्डू कुमार, संजय यादव, हजरत अंसारी, पप्पू कुमार यादव आदि दर्जनों मजदूर साथी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *