Advertisement

बोकारो के परीक्षा केंद्र में आरबीआई परीक्षा में दिव्यांग को नहीं मिली एंट्री

मेडिकल सर्टिफिकेट मांगने पर भड़का विवाद, पीड़ित ने डीसी से लगाई गुहार

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के एक परीक्षा केंद्र में दिव्यांग राजकुमार का दर्द उस वक्त सामने आया जब आरबीआई की परीक्षा में उसे बैठने नहीं दिया गया। परीक्षा केंद्र पर विभाग से जारी दस्तावेज और आईडी प्रूफ दिखाने के बावजूद उनसे मेडिकल सर्टिफिकेट की मांग की गई।

ज्ञात हो कि बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के मंजूरा रहिवासी राजकुमार पैर से दिव्यांग हैं। वर्ष 2002 में सिविल सर्जन बोकारो द्वारा गठित मेडिकल टीम ने उन्हें 45 प्रतिशत डिसेबिलिटी का सर्टिफिकेट जारी किया गया था। इसी के आधार पर वे सरकारी परीक्षाओं में शामिल होते आए हैं। लेकिन आरबीआई परीक्षा केंद्र पर उन्हें परीक्षा देने से रोक दिया गया।

पीड़ित राजकुमार ने 13 जून को बताया कि पाई-पाई जोड़कर उन्होंने इस परीक्षा की तैयारी की थी। परीक्षा केंद्र पर उनके पास विभाग द्वारा जारी कागजात और आईडी प्रूफ होने के बावजूद सिर्फ मेडिकल सर्टिफिकेट की मांग पर उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। उनका कहना है कि इस व्यवहार से वे और उनका परिवार पूरी तरह टूट गए हैं। उक्त घटना के बाद राजकुमार बोकारो जिला उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा से उनके कार्यालय ककड़ में मिले। डीसी ने उन्हें एडिशनल कलेक्टर से मिलकर मामला रखने का आदेश दिया है। प्रशासन ने मामले की जांच कराने की बात कही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *