Advertisement

डायमंड क्लब ने पूर्व मंत्री के जन्मदिन पर बांटे कंबल

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। झारखंड (Jharkhand) के वरिष्ठ नेता तथा राज्य के पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह का जन्मदिन डायमंड क्लब (Diamond Club) द्वारा 12 जनवरी को बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में कथारा में मनाया गया। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने जरुरतमंदो के बीच कंबल का वितरण किया।

नर सेवा ही नारायण सेवा है। हमेशा इस बात को लेकर अपने जीवन में आगे बढ़ने वाले राज्य के पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह का जन्मदिन भी इसी प्रकार क्लब के पदाधिकारियों द्वारा मनाया गया। माधव लाल सिंह क्षेत्र के विकास में तथा उन गरीबों के लिए हमेशा अति महत्वपूर्ण रहे हैं, जिनकी हमेशा समाज में उपेक्षा होती रही है।

ऐसे लोगों के लिए हमेशा मददगार सिद्ध रहे पूर्व मंत्री सिंह का अहम योगदान रहा है। डायमंड क्लब के द्वारा हमेशा क्षेत्र में लोगों के बीच सेवा भाव का कार्य किया जाता रहा है। क्लब की स्थापना से लेकर हमेशा जन कल्याणकारी कार्य क्लब के द्वारा होता रहा है। जिसमें माधव लाल सिंह के द्वारा ऐसा महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से क्लब के संरक्षक अजय कुमार सिंह, विजय यादव, राकेश कुमार, कमल कांत सिंह, संतोष सिन्हा, देवाशीष आस, पिंटू राय, अमनदीप सिंह, सुजीत मिश्रा सहित अन्य क्लब के सदस्यों ने जरुरतमंदो के बीच जाकर कंबल बांटे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *