Advertisement

पेटरवार प्रखंड में जगह-जगह मनाई गई धरती आबा भगवान बिरसा की जयंती

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के विभिन्न पंचायतों तथा कई संस्थानों में 15 नवंबर को धरती आबा भगवान बिरसा की जयंती सादगी से मनाई गई।

जानकारी के अनुसार पेटरवार स्थित ज्ञान है-विज्ञान समिति के तत्वावधान में 15 नवंबर को राज्य की 25वां स्थापना दिवस के अवसर पर लुकैया स्थित सामुदायिक भवन में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई। मौके पर समिति के प्रांतीय कोषाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद ठाकुर तथा बोकारो जिला उपाध्यक्ष पंकज कुमार सिन्हा उपस्थित थे। सभी ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित किये।

इस अवसर पर सुरेंद्र प्रसाद ठाकुर ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के महान क्रांतिकारी वीर थे। उन्होंने समाज को शांति, सद्भावना, एकता का संदेश देकर आमजनों को जागरूक किया। पंकज कुमार सिन्हा ने कहा कि उनके द्वारा देश के लिए जो लड़ाई लड़ी गई है, वह कभी नहीं बुलाया जा सकता है। वे झारखंड के महान सपूत थे, जिनका गाथा आज भी हम गाते हैं और उनकी पूजा करते हैं। इस अवसर पर बसंती देवी, गायत्री देवी, अंजना देवी, सागर प्रसाद महतो जैसे दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

एक अन्य समाचार के अनुसार प्रखंड के हद में अंगवाली उत्तरी पंचायत सचिवालय में मुखिया धर्मेंद्र कपरदार के नेतृत्व में बिरसा जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां मुखिया सहित पंचायत सचिव नूपुर कुमारी, शिवकुमार चटर्जी, भोला राज, रीना देवी, गौतम पाल, रोकी कमार, उमाशंकर साव, सौरव कुमार मिश्रा, आले नवी अंसारी आदि ने धरती आबा को नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *