Advertisement

सस्ती लोकप्रियता के लिए अनर्गल बयानबाजी न करे धनबाद सांसद-आरसीएमयू

विधायक के ऑस्ट्रेलिया से 14 नवंबर को आने पर एयरपोर्ट पर स्वागत का निर्णय

क्षेत्रीय कार्यालय में आरसीएमयू ढ़ोरी क्षेत्र की बैठक संपन्न

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन ढोरी क्षेत्र की एक बैठक 12 नवंबर को क्षेत्रीय कार्यालय ढ़ोरी 5 नंबर में आयोजित किया गया।

बैठक में यूनियन के ढोरी क्षेत्रीय अध्यक्ष हरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि राकोमयू मजदूरों की सच्ची आवाज है। क्षेत्रीय सचिव शिवनंदन चौहान ने कहा कि मजदूरों की समस्याओं और अधिकारों को लेकर यूनियन हमेशा संघर्षरत रहा है और आगे भी रहेगा।

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आने वाले दिन में मजदूर हितों के मुद्दों पर यूनियन और अधिक सशक्त आंदोलनात्मक भूमिका निभायेगा। उपस्थित सभी पदाधिकारियों को उन्हे संघर्ष और संगठन के प्रति निष्ठावान रहने का आह्वान किया गया।

यूनियन के गणेश मल्लाह और परवेज अख्तर ने कहा कि धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो ने बीते दिनों करगली मे भाजपा के आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम मे सस्ती लोकप्रियता के लिए न सिर्फ बेरमो विधायक की बल्कि बेरमो की जनता को अपमानित करने का काम किया है। कहा गया कि सांसद महतो खुद परिवार की राजनीति करते है और दूसरो पर आरोप लगाते है। सांसद को अपने गिरबान मे खुद झाकना चाहिए, क्योकि धनबाद जिला के सभी थाना मे उनके खिलाफ रंगदारी का मामला दर्ज है। बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सभी के दिलो मे राज करते है और सुख-दु:ख मे खड़े रहते है। विधायक पर कोई केस दर्ज नही है। इसलिए सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए धनबाद सांसद अनर्गल बयानबाजी न करे।

बैठक में आगामी 14 नवंबर को बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह के ऑस्ट्रेलिया से रांची आगमन पर उनके रांची एयरपोर्ट में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वागत करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष हरेंद्र कुमार सिंह ने की। इस अवसर पर राजेश्वर सिंह, मुरारी सिंह, राजेंद्र प्रसाद, मोहम्मद कलीमुद्दीन, प्रदीप सिंह, महफूज आलम, अर्जुन चौहान, पवन राव, छोटेलाल शर्मा, मो. सुहैल, जय कुमार, मनोज ठाकुर, रामदेश राम, जयप्रकाश पाठक, रविशंकर ठाकुर सहित अन्य दर्जनो गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *