Advertisement

पत्रकार के घर जगराता का आयोजन, जमकर झूमें श्रद्धालूगण

एस.पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के जारंगडीह स्थित एक निजी चैनल के पत्रकार अनिल बरनवाल के आवास में बीते 10 फरवरी की रात्रि धूमधाम से जगराता का आयोजन किया गया। जगराता में उपस्थित कलाकारों द्वारा विभिन्न देवी-देवता का प्रतिरूप में कला का प्रदर्शन किया गया।

जानकारी के अनुसार उक्त जगराता में नावाडीह प्रखंड के हद में हरलाडीह से आए कलाकार संतोष गिरी की पूरी टीम द्वारा सर्वप्रथम विधिपूर्वक पूजा अर्चना किया गया, जिसमें पुजारी कपिल देव पंडित ने पूजा संपन्न कराया। इसके बाद रात्रि में संतोष गिरी व् अन्य कलाकारों द्वारा जागरण धूमधाम से प्रस्तुत किया गया।

यह जागरण कार्यक्रम पत्रकार बर्नवाल अपनी पुत्री की विवाह के शुभ अवसर के पश्चात आयोजित किया गया। वर्णवाल की एकमात्र पुत्री दिव्या कुमारी उर्फ सीमा और दामाद अशीष बरनवाल ने पूजा में शामिल होकर भगवान का आशीर्वाद लिया। बता दूं कि पत्रकार अनिल बर्नवाल की पुत्री का विवाह बीते 7 फरवरी को गिरिडीह जिला के हद में इसरी बाजार स्थित वर्णवाल धर्मशाला में आयोजित किया गया था।

इसे लेकर बीते 10 फरवरी को जारंगडीह स्थित उनके आवास पर जागरण का आयोजन किया गया था। इस जागरण में संतोष गिरी की पूरी टीम ने एक से बढ़कर एक कला का प्रदर्शन किया। जिसमें उपस्थित सभी महिला, पुरुष, युवक व् युवतियों को नाचने पर मजबूर कर दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *