Advertisement

विधायक बेरमो के भतीजे को उपायुक्त ने दी श्रद्धांजलि

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बेरमो विधायक जय मंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह के भतीजे स्व. अमीत सिंह उर्फ राजू के आकस्मिक निधन पर क्षेत्र में शोक व्याप्त है। इस दुःखद अवसर पर 5 अप्रैल को बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा ने जिला के हद में करगली स्थित उनके आवास पर पहुंचकर दिवंगत आत्मा को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर उपायुक्त ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए नमन किया एवं श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल दें।

फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के करगली गेट के घुटियाटांड़ रहिवासी सह आरसीएमयू ढ़ोरी क्षेत्रीय अध्यक्ष हरेंद्र कुमार सिंह पुत्र अमित कुमार सिंह के निधन की खबर के बाद उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा है। इस दु:खद घड़ी में उपायुक्त झा सहित कथारा क्षेत्र के पूर्व महाप्रबंधक संजय कुमार, आरसीएमयू कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह सहित स्थानीय नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम जनता ने उनके आवास पर पहुंचकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *