Advertisement

उपायुक्त ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीईओ) कुलदीप चौधरी ने 14 मार्च को कैंप दो स्थित नव निर्मित ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने ईवीएम वेयर हाउस के विधि व्यवस्था से संबंधित आवश्यक पहलुओं की जांच की। ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी उन्होंने जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक सुमन से लिया।

उपायुक्त ने वहां रखे ईवीएम मशीन, सीसीटीवी कैमरे एवं अन्य उपकरणों की स्थिति तथा रख रखाव का जायजा लिया। उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया।

उल्लेखनीय हो कि, जिला निर्वाचन पदाधिकारी को प्रत्येक माह (बाहर) एवं त्री- मासिक (अंदर) वेयर हाउस की स्थिति का निरीक्षण करना होता है। साथ हीं रखरखाव एवं तकनीकी उपकरणों की स्थिति से संबंधित रिपोर्ट मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग को समर्पित करना होता है।

इसी संदर्भ में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चौधरी ने निरीक्षण करते हुए जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी को आवश्यक दिशा- निर्देश दिया तथा प्रतिवेदन मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग को भेजने का निर्देश दिया। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी चास दिलीप प्रताप सिंह शेखावत उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *