रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला प्रशासन द्वारा 31 जुलाई को आयोजित हम आपको सुनते हैं (लोक संवाद) कार्यक्रम में जिला उपायुक्त अजय नाथ झा ने आम जनों से प्राप्त 37 आवेदनों की सुनवाई की। उन्होंने प्रत्येक आवेदक की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को मामलों का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा सभी आवेदनों पर निर्धारित समय-सीमा में कार्रवाई कर आवेदकों को इसकी जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए।
कार्यक्रम में राजस्व, भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेंशन, विद्युत, सड़क और आवास समेत विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों पर सुनवाई की गयी।

कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को भेजते हुए नियमित अनुश्रवण के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, एसी सुनील चन्द्र, डीपीआरओ मो. सफीक आलम सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
![]()













Leave a Reply