Advertisement

सोनपुर के बजरंग चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उपमुख्यमंत्री का स्वागत

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर के जेपी सेतु के निकट बजरंग चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने 20 सितंबर को बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का भव्य स्वागत किया। उपमुख्यमंत्री अखंड ज्योति आंख अस्पताल मस्तीचक जाने के क्रम में बजरंग चौक पर रुके, जहां उनका स्वागत किया गया।

इस अवसर पर सोनपुर के पूर्व विधायक विनय कुमार सिंह, प्रदेश प्रवक्ता उपेंद्र कुमार सिंह, प्रदेश क्रीड़ा प्रकोष्ठ प्रभारी अभय कुमार सिंह, सहकारिता प्रकोष्ठ सह संयोजक हेमनारायण सिंह, प्रदेश नेता विनोद सिंह सम्राट, विधानसभा संयोजक मोहन शंकर, भाजयुमो क्षेत्रीय प्रभारी डॉक्टर आशुतोष कुमार रितेश, नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बबलू, सदर अध्यक्ष आदित्य कुमार छोटू, जिला उपाध्यक्ष कृष्णा राम, जिला मंत्री राजीव कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह, जयंत कुमार सिंह, उमेश सिंह, दिव्यांशु गौतम, नन्दन कुमार, अजय सिंह, अमर सिंह, डॉ रंजीत कुमार सिंह, अनवर अली, विक्रम कुमार, राजु कुमार, अनिल सक्सेना, अंकित राज, पवन शर्मा, राजन कुमार दास सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *