Advertisement

वृद्ध आश्रम में दंत स्वास्थ्य जांच शिविर व् सफलतापूर्वक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद के निर्देशन में 10 अप्रैल को जिला के हद में नावाडीह में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नावाडीह द्वारा आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति के अंतर्गत संचालित आदर्श वृद्ध आश्रम में दंत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान दन्त चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजेश कुमार एवं दन्त सहायक संदीप कुमार ने वृद्धजनों के मुंह के स्वास्थ्य की जांच की।

जांच के दौरान उन्हें सही तरीके से ब्रश और टूथपेस्ट के उपयोग की जानकारी दी गई तथा तम्बाकू सेवन से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही मसूड़ों में सूजन, खून आना, बदबू, दांतों में सड़न, सूखापन या अन्य समस्याओं पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दी गई।
कार्यक्रम में बच्चों की भी जांच कर उन्हें वीडियो के माध्यम से सही ब्रश करने की विधि सिखाई गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *