Advertisement

स्कूल वाहनों की सुरक्षा मानकों की जांच की उठी मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिले में संचालित स्कूल वाहनों की सुरक्षा को लेकर सख्ती बढ़ाने की मांग उठी है। सांसद प्रतिनिधि विक्रम कुमार महतो ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर स्कूलों में चलने वाले वाहनों की नियमित जांच सुनिश्चित करने की अपील की है।

ज्ञापन में कहा गया है कि बोकारो जिला शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी है, जहां हजारों छात्र-छात्राएं प्रतिदिन छोटे-बड़े वाहनों से स्कूल आते-जाते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा सर्वोपरि है। इसके लिए सरकार द्वारा निर्धारित मानकों का सख्ती से पालन जरूरी है।

ज्ञापन में स्कूल बसों के लिए पीला रंग अनिवार्य करने, गति सीमा अधिकतम 50 किमी प्रति घंटा रखने, जीपीएस, सीसीटीवी कैमरा, प्राथमिक उपचार किट व अग्निशमन यंत्र लगाने की बात कही गई है। साथ ही महिला अटेंडेंट की व्यवस्था, खिड़कियों में ग्रिल, प्रशिक्षित चालक, फिटनेस सर्टिफिकेट और पुलिस वेरिफिकेशन को भी जरूरी बताया गया है। इसके अलावा वाहनों पर स्कूल बस अंकित करने, निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को न बैठाने और समय-समय पर फिटनेस जांच कराने की भी मांग की गई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *