Advertisement

अमलो में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक में स्थानीय संवेदकों को रोजगार की मांग

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के अमलो में पंचायत समिति सदस्यों की एक बैठक 10 नवंबर को आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता सुनील महतो ने की।

जानकारी के अनुसार आयोजित बैठक में विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सीसीएल ढ़ोरी क्षेत्र अंतर्गत एएडीओसीएम मे आगामी योजनाओं और निर्माण कार्यों में स्थानीय संवेदकों (कॉन्ट्रैक्टर्स) को प्राथमिकता दी जाए। समिति के सदस्यों ने कहा कि इससे स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेगा। साथ हीं कार्यों की गुणवत्ता पर भी बेहतर निगरानी रखी जा सकेगी। बैठक में अमलो पंचायत के रहिवासियों ने अपनी-अपनी राय रखी।

मौके पर टिंकू तिवारी, राहुल कुमार, चंदन राय, रामचंद्र कुमार, हर्ष कुमार, सोहन सिंह, मोहम्मद उस्मान, अरुण कुमार, संजय कुमार, भूषण कुमार, राजू निषाद, विक्की कुमार महतो, श्याम कुमार आदि रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *