Advertisement

पत्रकार हितों पर जोर, संगठन को मजबूत बनाने का निर्णय

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट में ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन बोकारो जिला समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संरक्षक नरेश कुमार श्रीवास्तव जबकि संचालन जिलाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिन्हा ने किया।

जिला संरक्षक नरेश कुमार श्रीवास्तव के कार्यालय में आयोजित बैठक में संगठन की मजबूती, पत्रकारों के अधिकार और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के झारखंड प्रदेश कानूनी सलाहकार सुभाष कटरियार, बीरेंद्र प्रसाद सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी एक मई को जमशेदपुर में आयोजित होने वाले संगठन के कार्यक्रम में बोकारो जिला समिति से 25 से 30 सदस्य भाग लेंगे। साथ ही संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के लिए सदस्यता अभियान को तेज करने पर बल दिया जाएगा। इसके अलावा यह भी तय किया गया कि हर महीने जिले के विभिन्न स्थानों पर मासिक बैठक आयोजित की जाएगी, जबकि प्रत्येक 15 दिनों पर ऑनलाइन माध्यम से जूम ऐप के जरिए बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी। बैठक में पत्रकारों के सुरक्षा कानून सहित कई अहम मुद्दों पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *