Advertisement

झारखंड आंदोलनकारी व् पूर्व जिलाध्यक्ष की पुण्यतिथि मनाए जाने का निर्णय

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। झारखंड युवा मोर्चा अध्यक्ष परमानंद सोरेन की उपस्थिति में 17 नवंबर को एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में झारखंड आंदोलनकारी व् पूर्व जिलाध्यक्ष लालू सोरेन की पुण्यतिथि मनाए जाने का निर्णय लिया गया।

जानकारी के अनुसार झामुमो चास नगर अध्यक्ष प्रमोद तापड़िया, वरीय नेता संजय केजरीवाल, झारखंड आंदोलनकारी दुलाल हलदर, युवा मोर्चा पूर्व नगर अध्यक्ष धर्मवीर गुप्ता, रोहित केजरीवाल की उपस्थिति में बैठक आयोजित किया गया। बैठक में आगामी 26 नवंबर को दस बजे दिन मारवाड़ी पंचायत भवन चास के ग्राउंड में आदि।

झारखंड आंदोलनकारी, झारखंड मुक्ति मोर्चा संस्थापक सदस्य में से एक पूर्व बोकारो जिलाध्यक्ष झारखंड मुक्ति मोर्चा स्वर्गीय लालू सोरेन की पुण्यतिथि मानने का निर्णय लिया गया। उक्त बैठक में सभी जिला समिति, प्रखंड समिति, नगर समिति एवं युवा मोर्चा साथियों से पुण्यतिथि के अवसर पर सहभागिता निभाने का अनुरोध किया गया।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *