Advertisement

अग्निशमन कर्मी शहीदों की याद में सेवा सप्ताह मनाने का निर्णय

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट स्थित अग्निशमन पदाधिकारियों द्वारा 14 से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह के रूप में मनाने के निर्णय लिया गया है।

उक्त जानकारी अग्निसमालय पदाधिकारी अखिलेश्वर पासवान ने दी। उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल सन 1944 में मुंबई के बंदरगाह में लगी भीषण आग को बुझाने के क्रम में 66 अग्निशमन कर्मी शहीद हो गए थे। उसी को लेकर तब से अब तक अग्निशमन सप्ताह के रूप में संपूर्ण भारत में मनाते आ रहा है।

इसी क्रम में 14 अप्रैल को तेनुघाट स्थित अग्निशमन कार्यालय में सभी विभागीय कर्मचारी द्वारा दो मिनट मौन रख कर उन शहीद वीरों को श्रद्धांजलि दी गई। तत्पश्चात अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह को उनके आवास पर जाकर अग्नि सेवा सप्ताह का स्टीकर लगाकर सम्मानित किया गया और कल्याण कोश के लिए आर्थिक मदद के रूप में सहयोग राशि बंद डब्बा जमा कराई गई।

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि सरकार की अच्छी सोच और जन कल्याणकारी पहल है। अग्नि शमन अधिकारी पासवान ने बताया कि आगामी 20 अप्रैल तक अपने दल बल के साथ बेरमो अनुमंडल के सभी स्कूल एवं मॉल सहित बड़े बड़े होटलों, अस्पताल, एवं भीड़ भाड़ वाली क्षेत्रों में जा कर अचानक आग जनी होने से कैसे बचाव कि जाय, इस के बारे में आमजनों को बताया जाएगा और उन्हें जागरूक की जाएगी। साथ ही अनुमंडल क्षेत्र में कहीं भी आग लगे तो 9304953400 नम्बर पर फोन कर सूचना दी जा सकती है। अग्नि शमन की सेवा जरूर प्राप्त होगी। मौके पर प्रधान अग्नि चालक राजेश बरनवाल आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *