एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो बाजार स्थित अनपति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के संस्थापक सह फुसरो मार्केट एसोशिएशन के भूतपूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय कामेश्वर शर्मा की पुण्य तिथि 25 जुलाई को उनके आवास पर मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पअर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। साथ ही दो मिनट का मौन भी रखा गया।
स्व. शर्मा की पुण्यतिथि के अवसर पर अपने संबोधन में बेरमो प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार चांडक ने कहा कि स्वर्गीय शर्मा फुसरो के अभिभावक के रूप में सदैव समाज के लिए कार्य करते रहे। उनकी कीर्ति आज भी विद्दमान है।
न्यू स्टार क्लब के घनश्याम प्रसाद ने कहा कि स्वर्गीय शर्मा जिंदगी भर जरूरतमंदों की सेवा करते रहे। अनपति के प्रधानाचार्य पंकज मिश्रा तथा सचिव अमित कुमार ने कहा कि विद्यालय के प्रति उनके योगदान को भुलाया नही जा सकता। कार्यक्रम के बाद उपस्थित गरीबो के बीच भोजन का वितरण किया गया।

इस अवसर पर स्व. शर्मा की धर्मपत्नी ज्ञानती शर्मा, संजय सिंह, राजेन्द्र अग्रवाल, घनश्याम प्रसाद, अमित कुमार सिंह, पंकज मिश्रा, शिवनंदन पासवान, राजेन्द्र तिवारी सहित कई लोग उपस्थित थे।
एक अन्य जानकारी के अनुसार बेरमो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर निवासी सह चौकीदार सोमनाथ सिह उर्फ संजय सिंह ने अपने घर में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।
इस घटना की जानकारी मिलते ही बेरमो पुलिस पहुंच कर शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। खबर लिखे जाने तक आत्माहत्या के कारणों का पता नही चल पाया है।
![]()












Leave a Reply