Advertisement

बोकारो जिले के मेधावी छात्रों को डीडीसी ने किया सम्मानित

राज्य स्तरीय टॉपरों को दिया गया चेक, लैपटॉप, मोबाइल एवं प्रशस्ति पत्र

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। आइसीएसई, सीबीएसई एवं झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा आयोजित शैक्षणिक वर्ष 2024 – 25 की 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में बोकारो जिले के छात्र-छात्राओं ने राज्य स्तर पर उत्कृष्ट सफलता अर्जित की है।

राज्य में द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को 15 सितंबर को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) शताब्दी मजूमदार द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मानित होनेवाले छात्रों में सेंट जेवियर स्कूल बोकारो की छात्रा उमा शर्मा, छात्र राज रतन माला, डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर चार बोकारो की छात्रा सुमेधा महेश्वरी, वी.के. मजदूर इंटर कॉलेज चास के छात्र जगन्नाथ सिंह चौधरी आदि आदि शामिल थे।

बताया जाता है कि राज्य स्तरीय परीक्षा में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बोकारो जिले के छात्र-छात्राओं को सम्मानस्वरूप ₹2 लाख का चेक, प्रशस्ति पत्र, लैपटॉप व् मोबाइल फोन प्रदान किया गया। इसके अलावा राज्य स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए ₹ एक लाख का चेक, प्रशस्ति पत्र, लैपटॉप तथा मोबाइल फोन दिया गया।

ज्ञात हो कि, सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस बोकारो के छात्र ने 

10वीं की परीक्षा में राज्य में द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया। उन्हें उप विकास आयुक्त द्वारा लैपटॉप एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मौके पर उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार ने कहा कि बोकारो जिला शिक्षा के क्षेत्र में लगातार अग्रणी भूमिका निभा रहा है। यहां के छात्र राज्य ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं। आज सम्मानित सभी छात्र-छात्रा आने वाले समय में समाज एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। कहा कि जिला प्रशासन सदैव मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करता रहेगा। मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) जगरनाथ लोहरा, एपीओ अविनव सिन्हा समेत विभाग के कर्मी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *