Advertisement

उत्पाद सिपाही परीक्षा को लेकर डीसी की सख्त तैयारी, एसओपी के पालन का निर्देश

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है। इसे लेकर 11 अप्रैल को बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जानकारी के अनुसार उपायुक्त ने सिपाही उत्पाद भर्ती परीक्षा को लेकर पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारियों को सुबह 4:30 बजे कोषागार पहुंचकर प्रश्न पत्र बॉक्स का मिलान करने तथा 6 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचने का निर्देश दिया। उन्होंने केंद्राधीक्षकों को समय पर केंद्र खोलने और व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

उपायुक्त झा ने स्पष्ट किया कि केंद्राधीक्षक व पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट को छोड़ किसी को मोबाइल उपयोग की अनुमति नहीं होगी। परीक्षार्थियों की सघन जांच, बायोमैट्रिक उपस्थिति और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चास व बेरमो में धारा 163 लागू करने का निर्देश दिया गया है। ज्ञात हो कि बोकारो जिले के 27 केंद्रों पर 12,840 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *