Advertisement

पेटरवार बॉर्डर पर डीसी-एसपी ने किया राज्यपाल का भव्य स्वागत

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार जिला बॉर्डर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार का 6 अप्रैल को गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान बोकारो जिला उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा और पुलिस अधीक्षक (एसपी) हरविंदर सिंह ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

जानकारी के अनुसार राज्यपाल संतोष गंगवार बोकारो-रामगढ़ मार्ग से धनबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। बोकारो जिला के सीमा पर पहुंचने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका अभिवादन करते हुए उनका स्वागत किया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो मुकेश मछुवा भी मौजूद रहे। राज्यपाल के स्वागत के दौरान अधिकारियों और कर्मियों में उत्साह का माहौल देखा गया। राज्यपाल ने भी सभी का अभिवादन स्वीकार किया और संक्षिप्त बातचीत की। स्वागत के उपरांत राज्यपाल अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत गंतव्य के लिए प्रस्थान कर गए।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *