रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन को लेकर 31 को बोकारो जिला उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा संबंधी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की गयी।
बैठक में बोकारो पुलिस अधीक्षक, जिला परिवहन पदाधिकारी, यातायात डीएसपी, मुख्यालय डीएसपी समेत संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हुए।
बताया जाता है कि समीक्षा क्रम में बोकारो जिले में राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध पार्किंग, अतिक्रमण हटाने, दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट की पहचान एवं सुधार, नियमित हाईवे पेट्रोलिंग तथा सड़क सुरक्षा मानकों के प्रभावी अनुपालन की समीक्षा की गई। वहीं आपातकालीन चिकित्सा एवं राहत व्यवस्था को मजबूत करने तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर भी जोर दिया गया।
डीसी ने जिला हाईवे सर्विलांस टीम के गठन और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय एवं राज्य सरकार के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करते हुए सभी आवश्यक कार्य तय समय में पूरे किए जाएं। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए समन्वित अभियान चलाकर राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
![]()













Leave a Reply