एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिले में मानवीय संवेदनाओं का रूप तब देखने को मिला जब बोकारो जिला उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा 3 अप्रैल को जिला के हद में चास स्थित मुस्कान अस्पताल पहुंचे। यहां डीसी ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी (डीपीआरओ) मो. सफीक आलम के पिता मो. महफूज अंसारी का कुशलक्षेम जाना।
इस अवसर पर डीसी ने इलाजरत चिकित्सकों से डीपीआरओ के पिता के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए बेहतर इलाज सुनिश्चित करने को कहा साथ हीं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

इस दौरान जिला उपायुक्त झा ने अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों से भी मुलाकात की। उन्होंने सभी मरीजों का हालचाल जानकर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया कि मरीजों की सेवा पूरी संवेदनशीलता, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ की जाए, ताकि हर जरूरतमंद को समय पर बेहतर उपचार मिल सके। उन्होंने कहा कि मरीजों की देखभाल केवल कर्तव्य नहीं, बल्कि एक मानवीय दायित्व भी है।
ज्ञात हो कि, डीपीआरओ के पिताजी का बीते 2 अप्रैल की देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें मुस्कान अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। दौरे के क्रम में डीसी के साथ जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार मुख्य रूप से शामिल थे।
![]()













Leave a Reply