रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला समाहरणालय सभागार में 9 जून को लोक संवाद का आयोजन किया गया। आयोजित हम आपको सुनते हैं (लोक संवाद) कार्यक्रम में बोकारो जिला उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा ने आम रहिवासियों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम के दौरान कुल 62 मामलों की सुनवाई की गई।
बताया जाता है कि सुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों पर डीसी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए सभी मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम जनों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान किया जाए, ताकि रहिवासियों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ समय पर मिल सके।
इस अवसर पर उपायुक्त झा ने कहा कि जिला प्रशासन आम जनों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। लोक संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य आमजनों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित कर समस्याओं का त्वरित निराकरण करना है। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे तथा प्राप्त मामलों के निष्पादन को लेकर आवश्यक कार्रवाई की गई। जिला प्रशासन ने रहिवासियों से अपनी समस्याओं और सुझावों को ऐसे मंचों के माध्यम से प्रशासन तक पहुंचाने की अपील की।
कहा गया कि लोक संवाद कार्यक्रम के माध्यम से जनता की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। जिला प्रशासन आम रहिवासियों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है और सभी मामलों का समयबद्ध निष्पादन हमारी प्राथमिकता है।
![]()













Leave a Reply