Advertisement

डीसी ने जिला कोषागार का निरीक्षण कर पारदर्शिता के दिए सख्त निर्देश

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा एवं उप विकास आयुक्त (डीडीसी) शताब्दी मजूमदार ने 9 अप्रैल को जिला कोषागार का निरीक्षण कर वित्तीय कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान डीसी ने निर्देश दिया कि प्रत्येक वित्तीय वर्ष के अप्रैल एवं अक्टूबर माह में कोषागार का अनिवार्य निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने जिला स्थापना शाखा को यह सुनिश्चित करने को कहा कि निरीक्षण के बाद ही संबंधित माह का वेतन निर्गत हो। उन्होंने कहा कि वित्तीय व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जाएगा तथा किसी भी गड़बड़ी पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा कर संतोष जताया। साथ ही सभी डीडीओ को निर्देश दिया गया कि वित्तीय वर्ष 2023-24, 2024-25 एवं 2025-26 के वेतन मद की जांच कर कमेटी से क्लीयरेंस के बाद ही भुगतान की प्रक्रिया पूरी की जाए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *