Advertisement

डीसी ने किया जिला जनसंपर्क कार्यालय का निरीक्षण

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा ने 8 अप्रैल को जिला मुख्यालय से सटे जनसंपर्क कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिया कि इन योजनाओं की जानकारी प्रत्येक जिलावासियों तक पहुंचे, ताकि अधिक से अधिक रहिवासी योजनाओं का लाभ उठा सके।

इस अवसर पर डीसी ने जिला जनसंपर्क पदाधिकारी (डीपीआरओ) रवि कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी (एपीआरओ) अविनाश कुमार सिंह सहित कार्यालय के अन्य कर्मियों के साथ संवाद किया गया। उन्होंने कार्यालय के कार्यों की समीक्षा करते हुए पंजी एवं फाइलों के सुव्यवस्थित रख-रखाव के लिए आवश्यक निर्देश दिया।

मौके पर डीसी ने कहा कि जनसंपर्क विभाग सरकार और जनता के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी है, इसलिए इसकी भूमिका को जिम्मेदारी के साथ निभाना आवश्यक है। उन्होंने सभी कर्मियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और तत्परता के साथ करने का निर्देश दिया। डीसी के दौरे को लेकर जनसंपर्क कार्यालय कर्मी काफी उत्साहित दिखे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *