एस. पी. सक्सेना/बोकारो। जिला समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में बोकारो जिला उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा ने 12 सितंबर को मनरेगा नियुक्ति समिति की बैठक* की। बैठक में पूर्व में हुई नियुक्ति में एक से अधिक जिलों में आवेदन करने वाले 8 अभ्यर्थियों की नियुक्त रद्द की गई थी। वहीं, 3 अभ्यर्थियों द्वारा विभिन्न पदों से त्याग पत्र दिए जाने के कारण पद रिक्त हो गया था।
बैठक में डीसी झा ने सभी सदस्यों से सहमति लेते हुए प्रतिक्षा सूची से संबंधित कोटी से अभ्यर्थियों को नियुक्त करने का निर्देश दिया। इसमें कनीय अभियंता पद पर 6, सहायक अभियंता पद पर 2 एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी पद पर एक शामिल है। कहा गया कि 2 पद रिक्त है। वह संबंधित कोटी में प्रतिक्षा सूची रिक्त है।

बैठक में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) शताब्दी मजूमदार, निदेशक डीआरडीए मेनका, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार, नोडल पदाधिकारी पंकज दूबे समेत संबंधित विभागों के पदाधिकारीगण आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply