Advertisement

दिहाड़ी मजदूर सोहर करमाली की पुणे में मौत

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। अपने परिवार जनों के बेहतर भविष्य को लेकर बाहर कमाने गये दिहाड़ी मजदूर सोहर करमाली की पुणे में मौत हो गयी। मृत्यु की सूचना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक की पत्नी के अनुसार गांव मे काम नहीं मिलने के कारण उसका पति पुणे गया था।

जानकारी के अनुसार गोमियां प्रखंड के हद में अति सुदूरवर्ती क्षेत्र पचमो पंचायत के 50 वर्षीय सोहर करमाली दिहाड़ी मजदूर के रूप में पुणे गया था। वह लेबर सप्लायर के अंदर मजदूरी का काम किया करता था।

बीते 16 जुलाई को अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई थी। उसे निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। सोहर करमाली के परिजन जब पुणे गए तो पता चला उसे ब्रेन हेमरेज हो गया था, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

घटना के संबंध में उसके परिजनों ने बताया कि वह लेबर सप्लायर के अंदर काम करता था। इस घटना से उसकी पत्नी संजोती का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक करमाली की पत्नी ने कहा कि गांव मे काम नहीं मिलने के कारण वह बाहर काम करने के लिए गया था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *