Advertisement

धनतेरस पर सोने चांदी के आभूषण लेने के लिये ज्वेलरी दुकानों में जुटी भीड़

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार स्थित बाजारटांड़ में 10 नवंबर को धनतेरस पर अचानक बाजारों की रौनक बढ़ गई। वाहन, घर के सामान बर्तन सहित अन्य वस्तुओं की खरीददारी के लिये आसपास के रहिवासी बाजार पहुँच रहे हैं।

धनतेरस के अवसर पर सोने चांदी के आभूषण सहित अन्य वस्तुओं की खरीददारी के लिये रहिवासियों का झुकाव अधिक देखा जा रहा है। पेटरवार बाजार टांड़ में स्थित ज्वेलर्स दुकानों में खरीददारों की भीड़ उमड़ी है। जहां आम व् खास सभी सोने चांदी के आभूषण, सिक्के और अन्य सोने चांदी से बने वस्तुएं खरीदने पहुँच रहे है। स्थानीय प्रभा ज्वेलर्स के संचालक कमल किशोर एवं पवन स्वर्णकार ने बताया कि ग्राहक खरीदारी करने आ रहे है, जिससे उनके दुकानों में भीड़ काफी बढ़ गयी हैं।

स्वर्णकार ने बताया कि पिछली बार की अपेक्षा इस बार सोने चांदी के आभूषण की कीमत अधिक है, फिर भी खरीददार खरीददारी करने के लिए पहुँच रहे है। इसे लेकर स्वर्णकार अपने प्रतिष्ठान में ग्राहकों को विशेष ऑफर भी दे रहे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *