एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो के शास्त्रीनगर स्थित न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल (एनडीपीएस) में 8 नवंबर को क्राफ्ट और ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
एनडीपीएस की निदेशिका सुषमा सिंह और सचिव महारूद्र नारायण सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बच्चो और अभिभावक शामिल हुए। इस प्रतियोगिता में अभिवादक और बच्चों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक, पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, सुंदर पतंग, स्माइली, गेंदा फूल से सूर्य – चंद्रमा आदि कई पेंटिंग बनाया, जो काफी आकर्षक था। उपस्थित सभी अतिथियों ने सराहना की।

इस अवसर पर क्राफ्ट और ड्राइंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को टॉफी व पुरस्कार देकर उत्साहित किया गया। कार्यक्रम मे अभिभावक सह सीए सोनम वंशल सहित विनीत चौरसिया, रिमी चौरसिया, पलक वंशल, इन्दु देवी, श्यामली कुमारी, सुधा जालान, पुष्पा कुमारी, खुशबू कुमारी, अनुराधा कुमारी, गोपी डे, निखत बाबु आदि शामिल हुए। प्रतियोगिता को सफल बनाने मे विद्यालय की शिक्षिका उन्नति महारुद्रा, पूजा सिंह, नेहा मल्होत्रा, अलका देवी, बिन्दू गुलाटी, बबीता कुमारी और युक्ता कुमारी आदि ने सराहनीय भूमिका निभाई।
![]()













Leave a Reply