Advertisement

मृतक के परिजनों से मिला माकपा प्रतिनिधि मंडल

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में नावाडीह प्रखंड के उपरघाट पेंक नारायणपुर थाना के काछो बस्ती निवासी मृतक विजय कुमार महतो (32 वर्ष) के परिजनों से 11 जनवरी को माकपा के दो सदस्यीय प्रतिनिध मंडल मिला। प्रतिनिधि मंडल में जिला सचिव सह राज्य कमिटी सदस्य भागीरथ शर्मा एवं जिला कमिटी सदस्य अख्तर खान शामिल थे।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे जिला सचिव भगीरथ शर्मा (District Secretary Bhagirath Sharma) के अनुसार मृतक के परिजनों ने बताया कि बिजय कुमार की अज्ञात लोगों ने निर्ममता से हत्या कर शव और बाईक गड्ढे में फेक दिया था।

उन्होंने बताया कि मृतक विजय बीते 8 जनवरी को अपने रिश्तेदार गिरिडीह जिला (Giridih district) के हद में डुमरी थाना क्षेत्र के जैरवाडीह से अपने घर काछो लौट रहा था।

इस दौरान डुमरी व पेंक नारायणपुर थाना सीमा के सिंयारी गांव के पास उसकी हत्या अज्ञात लोगों के द्वारा कर दी गयी। मृतक के पॉकेट में कुछ रुपये व् मोबाइल थे, जिसे हत्यारों ने नहीं लिया।

जिला सचिव ने मृतक के परिजनों को ढाढस बंधाया और प्रशासन से घटना की जांच कर अविलंब हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग करने का आश्वासन दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *