सतर्कता जागरूकता समापन पर ऑफिसर क्लब में सांस्कृतिक कार्यक्रम
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल बीएंडके क्षेत्र मे सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत 8 नवंबर को ऑफिसर क्लब करगली मे स्कूली बच्चों क लिए सांस्कृतिक और नाटक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के महाप्रबंधक (जीएम) संजय कुमार झा ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर जीएम झा ने कहा कि देश की आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक प्रगति मे भ्रष्टाचार एक बाधक है। इसके समाप्त करने के लिए सभी को मिल जुलकर कार्य करना चाहिए। सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिशु विकास विधालय संडे बाजार, चिल्ड्रेन पाराडाईज स्कूल कुरपनीया एवं संत अन्ना बालिका उच्च विद्यालय कुरपनीया के विद्याथियों भाग लिया, सभी प्रतिभागियों को शील्ड, मेडल तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर स्कूली बच्चों ने मनमोहक नृत्य संगीत प्रस्तुत की।
कार्यक्रम का संचालन नोडल अधिकारी प्रेक्षा मिश्रा औेर धन्यवाद ज्ञापन प्रबंधक एचआर पी एन सिंह ने किया। इस अवसर पर महाप्रबंधक सह क्षेत्राधिकारी खनन के एस गैवाल, क्षेत्राधिकारी एचआर विनय रंजन टुडु, क्षेत्राधिकारी भू-राजस्व शंकर कुमार, सेफ्टी प्रबंधक भविष्य भारती, शिशु विकास विधालय संडे बाजार के निदेशक राम अयोध्या सिंह, चिल्ड्रेन पाराडाईज स्कूल के प्राचार्य तीजन करमाली, संत अन्ना बालिका उच्च विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर सलोनी, यूनियन प्रतिनिधि गजेंद्र प्रसाद सिंह व गणेश प्रसाद महतो, शशि सिंह आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply