Advertisement

हड़ताल की सफलता को लेकर 26 नवंबर को रसोईया सम्मेलन-सुरेंद्र

ताजपुर नगर परिषद व् प्रखंड क्षेत्र के विद्यालयों में 5 दिनी रसोईया संपर्क अभियान शुरू

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। आगामी 26 नवंबर को समस्तीपुर जिला के हद में बीआरसी मध्य विद्यालय परिसर ताजपुर में 22 नवंबर को बिहार राज्य विद्यालय रसोईया संघ ऐक्टू द्वारा रसोईया संपर्क अभियान शुरू किया गया।

एक्टू के बिहार राज्य सचिव परशुराम पाठक के आतिथ्य में रसोईया सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर बिहार राज्य विद्यालय रसोईया संघ ऐक्टू द्वारा रसोईया संपर्क अभियान शुरू किया गया। इसके तहत विद्यालय में जाकर पर्चा एवं पत्र पढ़कर रसोईया को आगामी 30 नवंबर से आहुत हड़ताल की सफलता को लेकर 26 नवंबर को बीआरसी पर रसोईया सम्मेलन में भाग लेकर सम्मेलन को सफल बनाने का अह्वान किया गया।

इस अभियान का नेतृत्व कर्ता भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सह रसोईया संघ के संरक्षक सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि इस अभियान के तहत सभी 107 विद्यालयों में पत्र, पर्चा देकर रसोईया को सम्मेलन में भाग लेने को आमंत्रित किया किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 1650 को बढ़ाकर 10 हजार रुपये मानदेय करने, 10 महीने के जगह 12 महीने का मानदेय देने समेत 13 सूत्री मांगों को लेकर रसोईया संघ आगामी 30 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेगी। उन्होंने बताया कि आगामी 26 नवंबर के सम्मेलन से ताजपुर नगर परिषद एवं प्रखंड क्षेत्र में हड़ताल का रूपरेखा बनाया जाएगा।

उन्होंने रसोईया समेत तमाम जनप्रतिनिधियों से रसोईया को सम्मेलन में भागीदारी दिलाकर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की।
मौके पर प्रभात रंजन गुप्ता, गिरजा देवी, सुनीता देवी, शिव कुमारी देवी सहित दर्जनों रसोईया महिला व् ग्रामीण तथा शहरी रहिवासी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *