Advertisement

हज के लिए झिरके से 13 जायरीनो का काफिला रवाना, जगह-जगह स्वागत

बोकारो। बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के झिरके पंचायत से इस वर्ष हज यात्रा पर जाने वाले 13 जायरीनो का काफिला बीते 16 अप्रैल को रवाना हो गया। रवानगी से पुर्व पूरे झिरके में उन्हें फूल-मालाओं से स्वागत कर हज पुरा करने की मन्नते मांगी गयी।

बताया जाता है कि रवाना होने से पहले मस्जिद परिसर में दुआ का आयोजन किया गया, जहां स्थानीय रहिवासियों ने हाजियों की सुरक्षित यात्रा और कुशल वापसी के लिए अल्लाह से दुआ मांगी। मौके पर कांग्रेस नेता इसराफिल अंसारी उर्फ बबनी तथा अंजुमन कमेटी के सदर गुलाम रब्बानी अंसारी ने कहा कि हज इस्लाम का फर्ज है। हर मुसलमान की दिली ख्वाहिश होती है कि वह जीवन में कम से कम एक बार हज जरूर करे। जत्थे के रवाना होते समय लब्बैक अल्लाहुम्मा लब्बैक के नारों से पूरा झिरके गूंज उठा। हाजियों के इस पवित्र सफर के लिए पूरे क्षेत्र में हर्ष देखा जा रहा है।

झिरके बस्ती से हाजियो का काफिला कथारा पहुंचा, जहां कथारा ओपी पुलिस ने उनका भव्य स्वागत किया तथा उनके निर्विघ्न यात्रा की कामना की। जबकि 50 से अधिक चारपहिया वाहनों का काफिला उन्हें बोकारो थर्मल तक ले गया। जहां तमाम जायरिनो को एकबार फिर फुल माला पहनाकर स्वागत किया गया। हाजियों के इस काफिले का इस्तकबाल कथारा मोड़ पर स्थानीय नागरिकों के साथ साथ पुलिस अधिकारियों ने भी किया। जायरीनों का यह काफिला बोकारो थर्मल स्टेशन से जबलपुर हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस से 17 अप्रैल को हावड़ा पहुंचा, जहां से वे हज के लिए पवित्र मक्का व् मदीना जायेंगे।

कोलकाता रवाना होनेवाले हज यात्रियों में हाजी अब्दुल कय्यूम रिज़वी, हाजी मो. मुबीन अंसारी (68), हाजी मो. कुतुबुद्दीन (63), हाजी मो. मोहिब अंसारी (55), हाजी मो. हसनैन रिज़वी, हाजी मो. निज़ामुद्दीन, हाजिया मेहरुन निशा, हाजिया अमीना खातून, हाजी मो. ज़मीरुद्दीन अंसारी और हाजिया रेहाना खातून शामिल हैं। हाजियों को बोकारो थर्मल स्टेशन विदा करने वालों मे हाजी मोहम्मद शहाबुद्दीन, मो. कलीम, अबू तालिब, मो. इम्तियाज, मो. मोबिन, जुनैद आलम, हकीम अंसारी, नियाज अंसारी, अब्दुल हमीद, छोटू अंसारी, मो. वाहिद, गुल शरीफ, गुल रजा, जाहिद हुसैन आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *